डेवाल्ड ब्रेविस जिनको Junior ABD के नाम से जाना जाता है, उन्होंने ट्रिनाबागो नाइट रायडर के खिलाफ CPL मे 5 गेंदों मे 5 छक्के लगाकर तबाही मचादी। डेवाल्ड ब्रेविस को जूनियर Abd कहा जाता है क्यूकी वो बिल्कुल साउथ अफ्रिका के Ab devilers के जैसे खेलते है।
साउथ अफ्रिका के जोहंसेबर्ग मे जन्मे डेवाल्ड ब्रेविस सिर्फ १९ साल के है। डेवाल्ड ब्रेविस का जन्म २००३ मे हुआ था। इतनी छोटी उम्र होने के बाद भी उनमे इतनी प्रतिभा है की उनकी तुलना साउथ अफ्रिका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स से की जाती है। और उनको बेबी एबी कहा जाता है। जूनियर एबी के नाम से प्रसिद्ध डेवाल्ड ब्रेविस ने करेबियन प्रीमियर लीग (CPL) मे ऐसी तूफानी पारी खेली की एक बार फिरसे दुनियाभर के लोगो का आकर्षण उन्होंने अपनी ओर खींच लिया है।
सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियस के लिए खेलते हुए, डेवाल्ड ने सिर्फ 6 बॉल मे 30 रन जड़ दिये। उन्होंने पहली बॉल डॉट खेली लेकिन उसके बाद वो रुके ही नही और बाकी पांचो बॉल पर 5 छक्के जड़ दिये। डेवाल्ड ब्रेविस का ये वीडियो सोशियल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
काफी लोग इस वीडियो के नीचे react कर रहे है। कुछ मुंबई इंडियन्स के फैंस कह रहे है की, मुंबई इंडियन्स का एक ओर IPL टाइटल पक्का है। आपको बता दे की डेवाल्ड ब्रेविस IPL मे मुंबई इंडियन्स के लिए खेलते है। कुछ लोग इस बात से नाराज है की डेवाल्ड ब्रेविस को साउथ अफ्रिका की नेशनल टीम मे क्यों नही चुना जाता। आपको ये भी बता दे की डेवाल्ड ब्रेविस को आगामी वर्ल्ड कप मे साउथ अफ्रिका के स्क्वॉड मे सेलेक्ट नही किया गया है,क्युकी साउथ अफ्रिका के हिसाब से ब्रेविस अभी अनुभवहीन है और उन्हे अभी बोहत कुछ सीखने की जरूरत है।