एशिया कप 2022 समाप्त होने के बाद अब सभी क्रिकेट प्रसंशको की नजरे आने वाले T20 WC पर है। इस साल दूसरी बार T20 WC खेला जा रहा है। भारत ने भी इस वर्ल्ड कप के लिए अपना 15 सदस्सिय स्क्वॉड सीलेक्ट कर लिया है जिसमे कई सारे युवावों के साथ अनुभवी खिलाडी भी शामिल है। इंडियन टीम मे युवा और अनुभव का बैलेंस है । इस टीम मे 5 खिलाडी ऐसे होंगे जो पहली बार वर्ल्ड कप खेलेंगे वही दो खिलाडी ऐसे है जिन्होंने 2007 का पहला T20 WC खेला था। और वो खिलाडी है रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक। दोनों ही 2007 मे भी टीम का हिस्सा थे और 2022 मे भी होंगे।
37 साल के दिनेश कार्तिक जो की इस साल बोहत अच्छे फॉर्म है और उन्होंने अपना लास्ट वर्ल्ड कप 2010 मे खेला और वो भी T20 WC ही था। दिनेश कार्तिक ने T20 WC 2022 के लिए 15 सदस्सिय टीम मे चुने जाने पर Twitter पर एक पोस्ट भी डाला था जिसमे उन्होंने लिखा था की, Dreams do come true मतलब सपने सच होते है। उस पोस्ट पर काफी लोगों ने react किया था और काफी पसंद भी किया था।
इसके बाद ICC ने अपने Instagram पर एक पोस्ट डाला जिसमे उन्होंने दिनेश कार्तिक का 15 साल पुराना कैच है जोकी 2007 T20 WC का बेस्ट केच भी माना जाता है। दिनेश कार्तिक ने हवा मे उडकर ये कैच पकडा था। उन्होंने ग्रेम स्मिथ का कैच गली मे पकडा था और ये वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है। 4 लाख से भी ज्यादा लोगो ने उस वीडियो को like किया है। ICC ने पोस्ट के caption मे लिखा की क्या आपको ये अद्भुत कैच याद है?
इस वीडियो पर कई सारे लोगों ने comment भी किया है। कोई कह रहा है की इस कैच के बाद धोनी ने DK को विकेटकीपिंग दे दी थी, तो कोई कह रहा है की दिनेश कार्तिक है तो मुनकीन है। एक यूजर ने तो इसे Catch Of Life भी कहा।
दिनेश कार्तिक ने आरपी सिंह की गेंद पर गली मे dive लगाकर हवा मे उछलकर इस कैच को लपका था। ये कैच उस टूर्नामेंट का सबसे बेहतरीन कैच माना जाता है।