शाहिद अफरीदी के बेटी ने क्यू लहराया था तिरंगा,उन्होंने बतायी वजह।

शाहिद अफरीदी, पूर्व क्रिकेटर पाकिस्तान Credit:- Instagram

4 सितम्बर को एशिया कप 2022 के सुपर 4 मे इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया था। उस मैच मे पाकिस्तान ने इंडिया को 5 विकेट से हरा दिया था। लेकिन इस मैच को लेकर एक किस्सा आजकल ट्रेंडिंग चल रहा है और वो ये है की उस मैच मे शाहिद अफरीदी की बेटी ने भारत का झंडा लहराया था। पाकिस्तान के न्यूज़ चैनल से बात करते वक्त शाहिद अफरीदी ने इसके पीछे का कारण बताया की क्यों उनकी बेटी ने ऐसा किया।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दुनिया के बेहतरीन all-rounder मे से एक शाहिद अफरीदी का विवादो के साथ बोहत पहले से ही रिश्ता रहा है। कभी-कभी वो इंडिया की तारीफ करते है तो कभी कुछ ओर ही बयान देते रहते है।लेकिन इस बार अफरीदी ने ऐसा बयान दिया है जो आपको हैरान कर देगा। शाहिद अफरीदी ने बताया की 4 सितंबर को खेले गए इंडिया और पाकिस्तान के मैच के दौरान stadium मे उनकी बेटी ने पाकिस्तान का राष्ट्रीय झंडा नही पकडा था बल्कि भारत का तिरंगा पकडा था। उन्होंने ये भी कहा की उस stadium मे सिर्फ 10% पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस थे वही 90% भारतीय क्रिकेट फैंस थे।

शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल समा टीवी से बात करते हुए बताया, ‘हाँ मुझे बता रहे थे, मेरा परिवार बैठा भी था वहा, मुझे videos भेजी जा रही थी, मेरी बीवी मुझे बता रही थी की यहाँ सिर्फ 10% पाकिस्तानी है और 90% भारतीय है। इतना ही नही बल्कि वहा पाकिस्तानी झंडा नही मिल रहा था तो मेरी बेटी इंडिया का झंडा हाथ मे लेकर फेहरा रही थी। मेरे पास उसके वीडियो भी है, मै सोच रहा था की उन वीडियो को ट्वीट करू या नही।

इसपर समा टीवी चैनल के शो होस्ट ने कहा की, ‘हमारी तरफ से ऐसा हुआ तो हम पाकिस्तानी उस चीज पर हँसकर ऊसे भुला देंगे, लेकिन मैं सोचता हू की यही अगर इसका उल्टा होता और अगर किसी इंडियन ने हमारा पाकिस्तानी झंडा गलती से भी लहराया होता तो, क्या कुछ नही हो जाता? ‘

4 सितंबर को खेले गए उस मैच को पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान की बेहतरीन पारी की वजह से 5 विकेट से जीत लिया था। 182 रनो का पीछा करते हुए पहले तो पाकिस्तानी पारी लड़खाड़ाई लेकिन उसके बाद रिजवान और मोहम्मद नवाज की साझेदारी की बदौलत मैच मे वापसी करके पाकिस्तान जीत गया था।

Leave a Comment